गाजियाबाद मेड बर्तन मे करती थी पेशाब, उसी बर्तन मे गूंथा जाता था आटा, वीडियो हुई वायरल, हुई गिरफ्तारी
October 16, 2024
0
गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हे वायरल वीडियो देखकर आपको हैरानी हो जाएगी की जिसपर हम भरोसा करते हें अपने घर पर काम देते हें उसके हाथो का खाना खाते हें वो ही व्यक्ति अगर कई सालो से पेशाब के बर्तन मे आटा गूंथ कर पूरे परिवार को खिला रहा हो और वो सच सामने आ जाए तो मानो शरीर मे से प्राण ही निकल जाएंगे।
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी मे रहने वाली महिला ने अपनी मेड (घरेलू सहायिका) पर ये आरोप लगाया हें की मेड बर्तन मे यूरिन पास कर उसमे आटा गूंथा करती थी फिर उसकी रोटी बनाती थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेड को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उनके यहां रीना नाम की मेड करीब 8 साल से काम करती है। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि वह बर्तन में यूरीन पास कर उसमें आटा लेकर रोटी बनाती है। वहीं महिला ने कहा कि उनके परिवार के लोग कुछ महीनों से लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मेड पर नजर रखना शुरू किया। इसमें उन्हें यह घिनौना कृत्य दिखा और वीडियो बना लिया