मानसून में बाढ़ प्रभावितों के लिए मसीहा बनेंगे दीपक त्यागी, हज़ारों लोगों को मिलेगी राहत, पुलिस और प्रशासन के साथ जरूरतमंदों के लिए रहेंगे खड़े
नोएडा, 9 जुलाई:
लेखक: मुकुल तिवारी
हर साल मानसून के दौरान यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बाढ़ की वजह से न केवल फसलें बर्बाद होती हैं, बल्कि कई इलाकों में लोगों के घर और जीवन भी प्रभावित होते हैं।
पिछले साल भी जब जलस्तर बढ़ा और बाढ़ जैसी स्थिति बनी, तब फरीदाबाद स्थित ददसिया निवासी दीपक त्यागी और उनकी टीम ने जिम्मेदारी उठाते हुए राहत कार्यों की कमान संभाली थी। उन्होंने करीब एक सप्ताह तक हज़ारों जरूरतमंदों को भोजन, पीने का पानी, आश्रय और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई।
दीपक त्यागी और उनकी टीम के इस सेवा कार्य की नोएडा प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने भरपूर सराहना की। सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक मंचों तक उनकी मानवता और तत्परता की चर्चा हुई।
इस बार भी यमुना जी का जलस्तर बढ़ते हुए दीपक त्यागी ने कहा:
"अगर इस बार भी हालात पिछले साल जैसे रहे तो हम इस बार भी पुलिस प्रशासन के साथ खड़े रहेंगे। सभी जरूरतमंदों की सेवा के लिए हम नोएडा पुलिस और प्रशासन के साथ तैयार हैं। हम माँ यमुना देवी से यही प्रार्थना करते हैं कि किसी की भी जान या माल का नुकसान न हो। जब तक माँ का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"
गौरतलब है कि बीते वर्षों में बाढ़ के कारण कई बार डूब क्षेत्रों में जनहानि हो चुकी है। किसानों की फसलें बर्बाद हुईं और उन्हें पलायन तक करना पड़ा। ऐसे में दीपक त्यागी जैसे लोग उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं।